• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कश्मीर: सैन्य कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें संगठन में युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) ने आमिर हुसैन, आसिफ अब्दुल्ला और अकील अहमद नाम के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन आतंकवादियों ने यह कबूल किया कि उन्हें युवाओं की आतंकवादी गुटों में भर्ती के अलावा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड और अन्य हमले करने का काम सौंपा गया था। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि वे हिजबुल के शीर्ष आतंकवादियों के संपर्क में थे और उन्हें कुछ हथियार तथा गोला-बारूद मुहैया कराया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि मुठभेड़ स्थल पर वे पथराव करते थे लेकिन उन्होंने ग्रेनेड या किसी अन्य तरीके से हमला नहीं किया। आतंकवादियों ने अनंतनाग में चुनाव विरोधी पोस्टर लगाने की बात भी कबूली। सूत्रों ने बताया कि इन आतंकवादियों की निशानदेही पर हाजीपोरा के एक बगीचे से तीन ग्रेनेड बरामद किये गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 Hizbul Mujahideen terrorists arrest in Jammu-Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 3 hizbul mujahideen terrorists, jammu-kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved