श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन
हिजबुल मुजाहिदीन के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें संगठन में
युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।
आधिकारिक
सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर
पुलिस के विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) ने आमिर हुसैन, आसिफ अब्दुल्ला और
अकील अहमद नाम के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन
आतंकवादियों ने यह कबूल किया कि उन्हें युवाओं की आतंकवादी गुटों में भर्ती
के अलावा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड और अन्य हमले करने का काम सौंपा गया था।
आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि वे हिजबुल के शीर्ष
आतंकवादियों के संपर्क में थे और उन्हें कुछ हथियार तथा गोला-बारूद मुहैया
कराया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि मुठभेड़ स्थल पर वे पथराव करते थे
लेकिन उन्होंने ग्रेनेड या किसी अन्य तरीके से हमला नहीं किया।
आतंकवादियों ने अनंतनाग में चुनाव विरोधी पोस्टर लगाने की बात भी कबूली।
सूत्रों ने बताया कि इन आतंकवादियों की निशानदेही पर हाजीपोरा के एक बगीचे
से तीन ग्रेनेड बरामद किये गये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कश्मीर में पिछले दिनों आतंकवादियों ने एक कैश वैन को लूट लिया था जिसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आतंकवादी उमर माजीद की पहचान की है। इसमें शामिल उमर और दूसरे आतंकवदियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है।
ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम