• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों का बंद

Cloth Merchants Off GST - Rohtak News in Hindi

रोहतक । जिले के कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध बंद का ऐलान किया है। जीएसटी के खिलाफ एशिया की सबसे बड़ी शौरी कपड़ा मार्किट के थोक और रिटेल के कपड़ा व्यापारियों ने तीन दिन तक मार्किट बंद करने का फैसला लिया है। कपड़ा व्यापारियों ने चेतावनी दी है अगर तीन दिन में कपड़े से जीएसटी नहीं हटाया तो सभी कपडा व्यापारी अनिश्चितकाल लिए अपनी दुकानें बंद करेंगे। सरकार ने कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी कर लगा दिया है जिसका कपड़ा व्यापारी विरोध कर रहे है। शौरी कपड़ा मार्किट रोहतक के व्यापारियों का कहना है कि बीजेपी सरकार ने जो कपड़े पर जीएसटी लगाया वह नाजायज है।
जब से देश आज़ाद हुआ है अब तक किसी भी सरकार ने कपड़े पर जीएसटी नहीं लगाया। बीजेपी की मोदी सरकार ने कपड़े पर जीएसटी लगा कर कपड़े व्यापारियों पर बोझ डाल दिया। जिनकी सालाना कमाई ही दो लाख से ढाई लाख ही उस पर जीएसटी लगा दिया है। कहां से कपड़ा व्यापारी सीए लगाएंगे। उसका खर्चा कैसे देंगे। अधिकतर कपड़ा व्यापारी ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं। वे किस तरह से अपना जीएसटी में पंजीकरण कैसे करवाएंगे। हमारी मांग है कि कपड़े पर से जीएसटी हटाया जाए। हमने पहले भी मार्किट को बंद किया था आज से तीन दिन का बंद किया है अगर सरकार कपडे पर जीएसटी नहीं हटाती है तो सभी कपडा व्यापारी अनिश्चितकाल के अपनी दुकाने बंद देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cloth Merchants Off GST
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, rohtak news, haryana news, haryama hindi news, textile dealers gst, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved