रोहतक । जिले के कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के
विरोध बंद का ऐलान किया है। जीएसटी के खिलाफ एशिया की सबसे बड़ी शौरी कपड़ा
मार्किट के थोक और रिटेल के कपड़ा व्यापारियों ने तीन दिन तक मार्किट बंद करने
का फैसला लिया है। कपड़ा व्यापारियों ने चेतावनी दी है अगर तीन दिन में कपड़े से जीएसटी नहीं
हटाया तो सभी कपडा व्यापारी अनिश्चितकाल लिए अपनी दुकानें बंद करेंगे।
सरकार ने कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी कर लगा दिया है जिसका कपड़ा व्यापारी विरोध कर रहे है।
शौरी कपड़ा मार्किट रोहतक के व्यापारियों का कहना है कि बीजेपी सरकार ने
जो कपड़े पर जीएसटी लगाया वह नाजायज है।
जब से देश आज़ाद हुआ है अब तक किसी
भी सरकार ने कपड़े पर जीएसटी नहीं लगाया। बीजेपी की मोदी सरकार ने कपड़े पर
जीएसटी लगा कर कपड़े व्यापारियों पर बोझ डाल दिया। जिनकी सालाना कमाई ही दो
लाख से ढाई लाख ही उस पर जीएसटी लगा दिया है। कहां से कपड़ा व्यापारी सीए
लगाएंगे। उसका खर्चा कैसे देंगे। अधिकतर कपड़ा व्यापारी ज्यादा पढ़े लिखे भी
नहीं। वे किस तरह से अपना जीएसटी में पंजीकरण कैसे करवाएंगे। हमारी मांग है
कि कपड़े पर से जीएसटी हटाया जाए। हमने पहले भी मार्किट को बंद किया था
आज से तीन दिन का बंद किया है अगर सरकार कपडे पर जीएसटी नहीं हटाती है तो
सभी कपडा व्यापारी अनिश्चितकाल के अपनी दुकाने बंद देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे