• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत लेते हुए नगर परिषद कर्मचारी गिरफ़्तार

Municipal council employee arrested while taking bribe - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की अंबाला टीम ने नगर परिषद थानेसर के राजेंद्र (स्वीपर कम दरोगा) को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। नगर परिषद कुरुक्षेत्र के सफाई कर्मचारी नरेंद्र ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पूरी हाजिरी लगाने और वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। टीम ने पुराने बस अड्डा, कुरुक्षेत्र के पास कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 7 और भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal council employee arrested while taking bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, haryana anti corruption bureau, inspector, bribe, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved