रिश्वत लेते हुए नगर परिषद कर्मचारी गिरफ़्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 जनवरी 2025, 8:46 PM (IST)

पंचकूला। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की अंबाला टीम ने नगर परिषद थानेसर के राजेंद्र (स्वीपर कम दरोगा) को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

नगर परिषद कुरुक्षेत्र के सफाई कर्मचारी नरेंद्र ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पूरी हाजिरी लगाने और वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। टीम ने पुराने बस अड्डा, कुरुक्षेत्र के पास कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 7 और भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे