• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलाकारों ने किया कला का प्रदर्शन

Performers performing art in kaithal - Kaithal News in Hindi

नवीन मल्होत्रा कैथल। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा कैथल में चल रहे 23 वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी जिलों से आए कलाकारों ने मंच पर विभिन आइटमों में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कुरुक्षेत्र की कलाकार रोजी पाठक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में हम अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते है। रोजी ने कहा कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई कला जरूर होती है। फरीदाबाद और नूह जिलों से टीमों को लेकर आई अधिकारी मञ्जूषा जुनेजा और अनिल कौशिक ने कहा कि सरकार को समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम जरूर आयोजित करवाने चाहिए ताकि युवक,युवतियां प्रदेश की कला और संस्कृति से जुड़े रहे और अपनी कला को भी दिखा सके। उन्होंने कहा कि सरकार लड़कियों के लिए काफी योजनाएं चला रही है। लेकिन हरियाणा के नूंह जैसे जिला में विशेषकर बेटियों को आगे लाने और बेटियों के उत्थान के लिए और अधिक कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि अन्य जिलों की तरह नूंह जिला की बेटियों की भी भागीदारी काफी अच्छी हो सके। इंदिरा गाँधी महिला महाविद्यालय और आर के एस डी कालेज के मंचों पर देर रात तक विभिन प्रतियोगिताएं चलती रही जिनका दर्शकों ने पूरा आनद लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Performers performing art in kaithal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: performers performing art in kaithal, kaithal update news, kaithal latest news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved