• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैथल में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, कार्यकर्ताओं से संवाद; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

Congress holds organizational strategy session in Kaithal; engages with workers and resolves to strengthen the organization down to the booth level - Kaithal News in Hindi

कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज कैथल जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कैथल, कलायत, गुहला तथा पुंडरी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठकों में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और संगठन से जुड़े अनुभवों को जाना। नेतृत्व ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रिय भागीदारी और जनता के साथ निरंतर संपर्क से ही मजबूत होगा। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाना और हर बूथ पर कांग्रेस की मजबूत एवं सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इससे पहले वीरवार शाम कैथल में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस की पहुंच मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान और छात्रों के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
पार्टी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि राष्ट्रवाद पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले वास्तव में देश के युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 19 दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में क्यों नहीं आए और छात्रों पर पैलेट गन चलाने के आदेश को लेकर देश को जवाब क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि घायल छात्र साहिल और उनकी मां FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी छात्र साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय पहुंचकर पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान साहिल पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साहिल और उसके जैसे प्रत्येक पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। FIR दर्ज होनी चाहिए, न्यायिक जांच होनी चाहिए और इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझें और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से आवाज उठाएं।
कैथल जिले की बैठकों के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही, संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा, मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर विधायक आदित्य सुरजेवाला, विकास सहारण एवं देवेंद्र हंस, कैथल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला, जोगीराम एवं रणधीर गोलन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर एवं कनेक्ट सेंटर इंचार्ज दीपक लांबा, सुदीप सुरजेवाला, कविराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress holds organizational strategy session in Kaithal; engages with workers and resolves to strengthen the organization down to the booth level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal congress, haryana congress, sanjay dutt, rao narender singh, rahul gandhi, congress organization, booth level organization, student protest, sahil lochab, haryana politics, congress workers, kaithal news, political meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved