• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जींद में सीएम ने 7 परियोजनाओं का उद्घाटन कर 8 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

laid foundation stone of 7 projects and 8 development projects for Jind by cm ml khattar - Jind News in Hindi

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जीन्द जिले का दौरा कर लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात जिलावासियों को दी। मुख्यमंत्री ने जींद के नागरिक अस्पताल में एक के बाद एक 7 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 8 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन सभी 15 विकास परियोजनाओं को पूरा करवाने तथा पूरा होने पर लगभग एक अरब रूपये की राशि खर्च आयेगी। सभी विकास परियोजनाओं के पत्थर नागरिक अस्पताल परिसर में सभा स्थल पर स्थापित किये गये थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 37 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से बनी 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल निर्धारित समय पर हैलीकॉपटर द्वारा सुबह 9 बजे सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां पंहुचने पर सबसे पहले 22 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुए नव निर्मित सौ बैड के अतिरिक्त नागरिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से कुरड़ गांव में बने 33 केवीए सब स्टेशन,खेड़ा खेमावती में बने 33 केवीए सब स्टेशन, रिटौली गांव में बने 33 केवीए सब स्टेशन, जीन्द के सैक्टर आठ में बने 33 केवीए सब स्टेशन, साढ़े चार करोड़ की लागत से बने जीन्द के जिम्मखाना क्लब, एक करोड़ 21 लाख रूपये की लगात से सफीदों में वकीलों के लिए बनाए गए 58 चैम्बरों का उदघाटन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिनमें इनमें जीन्द शहर में बतख चौंक से दीप पैलेस तक चार मार्गीय सड़क शामिल है। इस पर पांच करोड़ रूपये की राशि खर्च की जायेगी। इसी प्रकार नादर्न बाईपास जीन्द से किला जफरगढ़ वाया लिजवाना- फतेहगढ़- रामकली- शामलों कलां- खेमाखेड़ी- बिरोली से जीन्द (राजा की गोहर) नई सड़क के निर्माण का पत्थर रखा। इस सड़क के निर्माण पर 23 करोड़ 65 लाख रूपये की राशि खर्च की जायेगी। जीन्द के पी डब्ल्यू डी रैस्ट हाऊस के विस्तार का पत्थर रखा गया। इस विस्तार परियोजना पर 5 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार नगूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये भवन के निर्माण का शिलान्यास हुआ। इस पर तीन करोड़ 25 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस पर 5 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। जीन्द के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास किया गया। इस पर 7 करोड़ दस लाख रूपये की राशि खर्च होगी। विश्वविद्यालय में योगशाला भवन का नीव पत्थर रखा गया। इस पर दो करोड़ दस लाख रूपये खर्च होंगे। इसी प्रकार जेडी- 3 नहर के रि-मॉडलिंग के काम का नीव पत्थर रखा गया। इस पर 8 करोड़ 31 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-laid foundation stone of 7 projects and 8 development projects for Jind by cm ml khattar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laid foundation stone of 7 projects, 8 development projects for jind, cm ml khattar, haryana goverment, manohar lal khattar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved