खास खबर। उचाना
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उचाना में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि आज हरियाणा का किसान अपनी तैयार फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहा है, लेकिन उसे खरीद, उठान और भुगतान से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान और बाजरे की खरीद को लेकर किसानों की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार ने खरीद व्यवस्था को लेकर तैयारियों के निर्देश जरूर दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में भटकना न पड़े, उसकी फसल की समय पर खरीद हो, उठान हो और भुगतान में देरी न हो—सरकार को इन सभी बिंदुओं पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। किसान की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना केवल घोषणा का विषय नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है।
संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों के मन में चिंता बढ़ रही है। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा तथा आम नागरिक को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने युवाओं के मुद्दे पर कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य चाहिए। हाल में जारी श्रम बाजार संबंधी आंकड़ों में हरियाणा में 15-29 वर्ष आयु वर्ग के 27.2 प्रतिशत युवाओं के रोजगार, शिक्षा या प्रशिक्षण से बाहर होने की बात सामने आई है। सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस नीति पर काम करना चाहिए।
संजय दत्त ने SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी नाम को हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को उचित अवसर मिलना चाहिए। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस “वोट चोरी और चंदा चोरी” के मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी और कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहें।
संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनता के साथ लगातार संवाद रखेंगे। किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाएं और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की पहचान किसान और जवान की धरती के रूप में रही है, लेकिन आज किसान अपनी फसल बेचने और युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। धान और बाजरे की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों में पर्याप्त खरीद व्यवस्था, बारदाना, उठान और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को कागजों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बजाय मंडियों में जाकर किसानों की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। किसान की फसल मंडी में पड़ी रहे और उसे अपनी उपज बेचने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ें, यह स्थिति स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिए। अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिक में सुरक्षा का विश्वास कायम होना जरूरी है। कांग्रेस कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को जनता के बीच उठाती रहेगी और सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने मतदाता सूची और SIR के मुद्दे पर कहा कि वोट केवल एक कागज या पहचान संख्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र में नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रक्रिया संबंधी कमी के कारण सूची से बाहर न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और प्रत्येक मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाया जा रहा “वोट चोरी और चंदा चोरी” का मुद्दा लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तथ्यों के साथ जनता के बीच जाएं और मतदाता अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े सवालों को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर तक लेकर जाएं। संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा दिखाई देना चाहिए। गांव और शहर के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में किसान, मजदूर और युवा आज अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। मंडियों में किसान को सुविधा मिले, उसकी फसल समय पर खरीदी जाए और भुगतान में देरी न हो, यह सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं में विश्वास पैदा करना किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना होगा। संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में किसान और ग्रामीण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडियों में यदि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़े तो सरकार को तत्काल व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसान की आय, युवाओं के रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवालों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को गांव और बूथ स्तर तक लेकर जाएं तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करें।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के अधिकारों की रक्षा और संस्थाओं की पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची से जुड़े किसी भी पात्र नागरिक के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच मौजूद रहे। किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उचाना सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक आदित्य सुरजेवाला, डीसीसी अध्यक्ष ऋषिपाल, पूर्व सीपीएस प्रहलाद गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जोगी राम, ब्लॉक अध्यक्ष उचाना दलबीर श्योकंद, सुरेंद्र नैन, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र, लीगल सेल अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, इंचार्ज कनेक्ट सेंटर दीपक लांबा, धरमबीर गोयत, वजीर पन्नू, सतबीर दहलैन, जगदेव मलिक, लाजवंती ढिल्लों, रजिया बानो, चाणक्य शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
'प्रधानमंत्री से लेकर सिपाही तक को दिलाएंगे सजा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट निकला फर्जी, सुरक्षा जांच के बाद विमान को आगे की यात्रा के लिए मिली अनुमति

खड़गे बोले- 'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण'
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope