झज्जर। दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की समस्याओं के समाधान, भ्रष्टाचार और लोकपाल के मुद्दे को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा किए जा रहे आंदोलन में शामिल होने बहादुरगढ़ से भी युवाओं की टीम रवाना हुई है। आपको बता दें कि अन्ना हजारे दिल्ली में शुक्रवार से सत्याग्रह शुरू कर रहे हैं। इससे पूर्व किसानों और युवाओं ने छोटूराम धर्मशाला में किसान मसीहा सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वंदे मातरम और सर छोटूराम के जयकारे लगाते दिल्ली रवाना हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान वक्ताओं ने किसानों से कहा कि सरकार हर बार किसानों से धोखा करती रही है। इस बार धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार अन्ना का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस देश का किसान कर्ज के तले दबा हुआ है और फसल का सही भाव नहीं मिलने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसान अब वोट बैंक बनकर नहीं रहेगा, जब किसान देश का पेट पाल सकता है, तो सरकार भी बदलने की हिम्मत भी रखता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' समाधि पर की पुष्पांजलि, पूर्व पीएम को किया नमन
कांग्रेस ने 28 अगस्त की रैली से पहले बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
Daily Horoscope