• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने साबित की अपनी मारक क्षमता, सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्राओं का आयोजन : ओमप्रकाश धनखड़

India proved its firepower, organised Tiranga Yatras to boost soldiers morale: Omprakash Dhankhar - Jhajjar News in Hindi

झज्जर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान भारत की आतंकवाद के विरुद्ध रणनीति, देश की सैन्य क्षमताओं, और विपक्ष द्वारा की जा रही विशेष सत्र की मांग जैसे कई मुद्दों पर विचार साझा किए। धनखड़ ने देश की सुरक्षा नीतियों, सेना की सक्रियता और केंद्र सरकार की सूझबूझ की प्रशंसा की, वहीं विपक्ष को संयम बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादियों के विरुद्ध हालिया कार्रवाई में अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदन का प्रदर्शन किया है। भारत ने सभी सैन्य कार्रवाइयां केवल उपयुक्त लक्ष्यों पर केंद्रित रखीं, जिनमें आतंकवादियों के शिविर शामिल थे। जन-सामान्य के स्थलों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू किए तो हमने उनके सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें फिर से नागरिक इलाकों पर टारगेट नहीं किया गया। ऐसे में भारत की मारक क्षमता साबित हुई है। धनखड़ ने भारत की रक्षा प्रणाली की तुलना इजराइल के प्रतिष्ठित "आयरन डोम" से करते हुए कहा कि भारत ने भी एक साथ सैकड़ों ड्रोन हमलों को सटीकता से निष्क्रिय किया, जिससे हमारी तकनीकी और रणनीतिक कुशलता का प्रमाण मिला है। उन्होंने कहा कि सेना ने इन खतरों को आम नागरिक क्षेत्रों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पंजाब के आदमपुर एयरबेस जाकर जवानों का मनोबल बढ़ाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में इस समय देशभक्ति की भावना चरम पर है। पूरे देश में इसका जो है मैं कहूंगा कि गौरव है कि हमारी सेना ने बहुत शानदार काम किया है। इसके तहत देशभर में "तिरंगा यात्राएं" आयोजित की जा रही हैं, जो सैनिकों के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।
विपक्षी दलों द्वारा विशेष संसदीय सत्र बुलाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार समय-समय पर सभी आवश्यक जानकारियां साझा करती रही है। सर्वदलीय बैठक में भी सरकार ने सभी जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि "ऑपरेशन सिंधु" अभी स्थगित है, समाप्त नहीं। उन्होंने कहा, "आतंकवाद और व्यापार, दोनों एक साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकालें। जिन जानकारियों की आवश्यकता थी, वह सब जानकारियां हमारे सेना के अधिकारियों ने, हमारे विदेश सचिव ने और हमारे रक्षा मंत्री ने देश के साथ भी साझा की हैं और प्रतिपक्ष के साथ भी साझा की हैं।
हरियाणा में तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों पर बात करते हुए धनखड़ ने बताया कि हाल ही में पंचकूला में यात्रा हुई है और आने वाले दिनों में सभी लोकसभा क्षेत्रों में इसका आयोजन होगा। झज्जर जिले में 16 तारीख को तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है, जबकि रोहतक में 15 तारीख को आयोजन की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये यात्राएं सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रकट करने का माध्यम बन रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India proved its firepower, organised Tiranga Yatras to boost soldiers morale: Omprakash Dhankhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: omprakash dhankhar, india, tiranga yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved