• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नकली देशी घी की शिकायत पर डेयरियों पर छापेमारी

Raid on dairies on fake Ghee complaint - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। शहर में बिक रहे नकली घी की लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की डेयरियों पर छापामारी कर घी के सैंपल भरे। टीम ने सैपलों को जांच के लिए लैब में भेजा है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में कई डेयरियों पर लोगों को नकली घी बेचा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सूचना पाते ही डिप्टी सीएमओ डा.गिरीश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेयरियों पर छापेमारी आरंभ कर दी। इसकी भनक लगते ही आसपास के डेयरी संचालकों में हड़कम्प मच गया और डेयरी बंद कर गायब हो गए। स्वास्थ्य विभाग टीम ने बीघड़ रोड पर स्थित श्री बालाजी डेयरी सहित कई डेयरियों से घी के सैंपल भरे हैं। डिप्टी सीमएओ डा.गिरीश ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि बालाजी डेयरी व कई डेयरियों पर नकली घी बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर ही यह छापामार कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालक वीटा घी को गर्म कर उसमें देसी घी मिला कर ऊँचे दामों पर बेच रहे थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raid on dairies on fake Ghee complaint
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raid on dairies on fake ghee complaint, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved