• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा : फतेहाबाद में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सांसद कुमारी सैलजा करेंगी ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन

Haryana: Congress Show of Strength in Fatehabad; MP Kumari Selja to Address Block-Level Conventions - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद । हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा जी तीन दिवसीय दौरे पर फतेहाबाद जिले में रहेंगी और ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस अधिवेशनों को संबोधित करेंगी। सांसद कुमारी सैलजा का कार्यक्रम 21 सितंबर 2026, सोमवार से शुरू हो रहा है। पार्टी के सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त कांग्रेस, सशक्त हरियाणा अभियान के तहत यह अधिवेशन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन, 21 सितंबर को दो अधिवेशन होंगे। सुबह 10 बजे ब्लॉक टोहाना कांग्रेस अधिवेशन किसान रेस्ट हाउस, टोहाना में आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे ब्लॉक रतिया का अधिवेशन जैन समाधि धर्मशाला, बुढलाडा रोड़, रतिया में होगा।
दूसरे दिन, 22 सितंबर मंगलवार को भी दो ब्लॉकों में कार्यक्रम तय है। सुबह 10.30 बजे ब्लॉक नागपुर कांग्रेस अधिवेशन शगुन पैलेस, नजदीक पुलिस चौकी, नागपुर, रतिया में होगा। वहीं दोपहर 2.30 बजे ब्लॉक जाखल का अधिवेशन पंचायत घर, गांव तलवाड़ा, टोहाना में आयोजित किया जाएगा।
तीसरे और अंतिम दिन, 23 सितंबर बुधवार को सुबह 10.30 बजे ब्लॉक भट्टू कांग्रेस अधिवेशन अग्रवाल धर्मशाला, भट्टू में होगा।
इन अधिवेशनों में सांसद कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य है। जिले के सभी ब्लॉकों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इससे पहले कांग्रेस नेता ने पेपर लीक, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और यूपीआई से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायतों के कारण आम लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पेपर लीक के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कहा था कि लगातार इस तरह की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। इससे न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि अभिभावकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Congress Show of Strength in Fatehabad; MP Kumari Selja to Address Block-Level Conventions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehabad, mp kumari selja, kumari selja, congress, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved