• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की नीतियों से किसान, मजदूर और युवा परेशान, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी उठ रहे सवाल: कुमारी सैलजा

Farmers, laborers, and youth distressed by BJPs policies; questions raised about democratic institutions too: Kumari Selja - Fatehabad News in Hindi

भट्टूकलां। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, युवा और आम परिवार परेशान हैं। नात्थूसरी चौपटा सहित क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर जनता लगातार जवाब मांग रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाते हुए संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई को हर गांव, बूथ और घर तक पहुंचाएगा। कुमारी सैलजा बुधवार को भट्टू ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश को कमजोर करने तथा लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक और जातीय मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, खेती और उद्योगों की बदहाली से हटाने का प्रयास किया जाता है। सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के तीन में से दो आयुक्तों ने कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर भी आपत्ति जताई गई। यदि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर आयोग के भीतर ही बार-बार असहमति सामने आ रही है तो देश के मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जवाब मिलना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े मीडिया संस्थानों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और ईडी की कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश होती है। प्रधानमंत्री मीडिया के सवालों का सामना नहीं करते, जबकि कांग्रेस नेतृत्व हमेशा मीडिया के समक्ष अपनी बात रखता रहा है।
सांसद ने भाजपा सरकार को ‘झूठ का डबल इंजन’ बताते हुए कहा कि काला धन वापस लाने सहित जनता से किए गए वादे जुमले साबित हुए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक हो रहे हैं और नशा लगातार फैल रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, स्कूल बंद हो रहे हैं तथा कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती और कई स्थानों पर उन्हें थानों के माध्यम से खाद लेने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने मनरेगा को कमजोर करने, उद्योगों के खत्म होने तथा सरकार पर बड़े औद्योगिक घरानों और अमेरिका के सामने झुकने का भी आरोप लगाया।
अधिवेशन में विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सजिन्दर बेनीवाल, सिरसा जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, लाल बहादुर खोवाल, सुधीर गोदारा, मंगत राम लालवास, कल्याण सिंह, सीताराम बेनीवाल, ब्रह्मानंद सोनी, नवनीत गोदारा, बलजीत बेनीवाल, जगदीश चंद्र, कृष्णा पूनिया, सूरजभान, मनोज राठी, शम्मी रति, राजेश गुर्जर, कुलविंदर बेनीवाल, गुरदीप सिंह चहल, सुखदेव सिंह, बलजीत सिवाच, अजीत माचरा और टेकचंद बागड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers, laborers, and youth distressed by BJPs policies; questions raised about democratic institutions too: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, haryana congress, bhattu kalan, sirsa mp, congress convention, farmers issues, youth employment, workers issues, election commission, voter list, democratic institutions, haryana politics, congress news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved