फतेहाबाद। शहर में
बिक रहे नकली घी की लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर
की डेयरियों पर छापामारी कर घी के सैंपल भरे। टीम ने सैपलों को जांच के लिए
लैब में भेजा है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी
कि शहर में कई डेयरियों पर लोगों को नकली घी बेचा जा रहा है, जिससे लोगों
के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सूचना पाते ही डिप्टी सीएमओ
डा.गिरीश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेयरियों पर छापेमारी
आरंभ कर दी। इसकी भनक लगते ही आसपास के डेयरी संचालकों में हड़कम्प मच गया
और डेयरी बंद कर गायब हो गए।
स्वास्थ्य
विभाग टीम ने बीघड़ रोड पर स्थित श्री बालाजी डेयरी सहित कई डेयरियों से घी
के सैंपल भरे हैं। डिप्टी सीमएओ डा.गिरीश ने बताया कि उनको सूचना मिली थी
कि बालाजी डेयरी व कई डेयरियों पर नकली घी बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार
पर ही यह छापामार कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालक वीटा
घी को गर्म कर उसमें देसी घी मिला कर ऊँचे दामों पर बेच रहे थे।