चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर आवास पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
भेंटवार्ता के दौरान, रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अटेली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई। यह भेंट दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और अटेली क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घाना के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत, 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ 21 तोपों की सलामी
दिल्ली-जयपुर के बीच नया ग्रीनफील्ड स्पर तैयार, यात्रा समय में कटौती : नितिन गडकरी
पाकिस्तान को यूएनएससी की अध्यक्षता मिलना हमारी विदेश नीति की विफलता : रणदीप सुरजेवाला
Daily Horoscope