नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के
नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है।
इस
ऐतिहासिक विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सवा सौ करोड वासियों को
धन्यवाद देता हूं। इसके पीछे 11 हजार करोड भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।
करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की
पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना।एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व
में भाजपा को जिताया है।
यह बात भाजपा अध्यक्ष शाह ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर
कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को
बिग जीरो मिला है।उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे
देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा?
ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का
कोई महत्व नहीं रहने वाला है।
शाह ने
मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता
करार दिया और लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीत का श्रेय उन्हें दिया। शाह ने
विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश ने जातिवादी, वंशवादी
और तुष्टिकरण की राजनीति को दफना दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत विकास परिषद सिर्फ संस्था नहीं, बल्कि एक विचार है : अमित शाह
लॉर्ड्स टेस्ट : इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता मैच, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर जताया शोक
Daily Horoscope