• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, NDA में शामिल होने पर लगेगी मुहर!

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। एनडीए में शामिल होने के नाम पर दो धडों में बंट चुकी जेडीयू के नेताओं के बीच हंगामा होना तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश का खेमा जहां एनडीए गठबंधन में शामिल होने के फैसले पर औपचारिक तौर पर मुहर लगा सकता हैं, वहीं शरद यादव गुट के नेता आज होने वाले कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार करेंगे। हालांकि शरद यादव गुट ने अलग से कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि जेडीयू के चुनाव चिह्न तीर पर भी शरद यादव गुट चुनाव आयोग जाकर दावा ठोकने की तैयारी में है। महासचिव पद से हटाए गए शरद गुट के अरुण श्रीवास्तव ने कहा शरद यादव जनता दल के सबसे पुराने नेता हैं और नीतीश कुमार तो समता पार्टी से आए थे। इसलिए चुनाव चिह्न पर पहला हक शरद यादव का है। नीतीश कुमार के पास सिर्फ 10 सासंदों, 71 विधायकों और 5 राज्य ईकाइयों का ही समर्थन है। नीतीश कुमार के पार्टी अध्यक्ष बनते ही शरद यादव हासिए पर चले गए थे। पार्टी के किसी भी बड़े फैसले में नीतीश कुमार उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दिया करते थे जिससे शरद यादव बेहद नाराज चल रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar holds national executive meet in Patna, Will be seal on joining NDA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national executive meeting in patna, nda, bihar jdu, nitish kumar, sharad yadav, patna news in hindi, politics news in hindi, bihar latest news in hindi, bihar politics, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved