• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औरंगाबाद : प्रखंड कार्यालय में दो जनप्रतिनिधियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Aurangabad: Fight between two public representatives in block office, video viral - Aurangabad News in Hindi

बिहार। प्रदेश के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड कार्यालय में दो जनप्रतिनिधियों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलैया पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी और पंचायत समिति के उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, यह विवाद कठौतिया गांव में मुनरिक यादव के घर से शंकर यादव के घर तक नाली-गली निर्माण को लेकर हुआ। मुखिया मनोज चौधरी का कहना था कि इस योजना का कार्यादेश पहले से उनके पास था, लेकिन उनसे इसके लिए एनओसी मांगा जा रहा था, जिससे विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई।
ब्लॉक में हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत
घटना के तुरंत बाद जैसे ही उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव के परिजनों को इस झगड़े की खबर मिली, सैकड़ों समर्थक ब्लॉक मुख्यालय पर जुट गए। उन्होंने मुखिया को गालियां देते हुए ब्लॉक से बाहर निकालने की मांग की। हालात बिगड़ते देख मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में घायलों को मदनपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई प्राथमिकी
इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
मुखिया मनोज चौधरी ने उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार समेत कई अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
वहीं, उदय यादव ने भी मुखिया मनोज चौधरी पर दबंगई और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
उदय यादव का आपराधिक इतिहास?
मुखिया मनोज चौधरी ने उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। 2008 में सलैया थाना में उनके खिलाफ नक्सली, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि उदय यादव हम पर जानलेवा हमला कर सकते हैं।
लूटपाट के आरोप भी लगे
इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपयों और आभूषण लूटने के भी आरोप लगाए हैं।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी चर्चा है और वायरल वीडियो के चलते यह मामला और तूल पकड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aurangabad: Fight between two public representatives in block office, video viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aurangabad, fight, public representatives, block office, video viral, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved