• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दादी-नानी के नुस्खे: गर्मी से राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Grandmother remedies: Adopt these home remedies to get relief from heat - Home Remedies in Hindi

नई दिल्ली । देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और उमस शरीर को थका रही है। गर्मी से खुद को राहत प्रदान करने के लिए लोग तरह-तरह के खानपान को तवज्जो दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी दादी-नानी के पास ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जो न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाते हैं, बल्कि शरीर को तरोताजा भी रखते हैं? ये नुस्खे प्राकृतिक, किफायती और आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी से बचाव के लिए कुछ खास उपाय, जो सदियों से घरों में आजमाए जा रहे हैं। पुदीने को गर्मी का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। इसका ठंडक भरा प्रभाव शरीर को तुरंत राहत देता है। यदि 10-15 पुदीने की पत्तियों को पीसकर एक गिलास पानी में मिलाएं और थोड़ा सा काला नमक डालें। इसे दिन में कम से कम एक से दो बार पिएं। यह पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखता है। इसके अलावा, पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें, इससे त्वचा को ताजगी मिलती है। साथ ही, धूप से होने वाली जलन भी कम हो सकती है।
गर्मियों में नींबू और शहद का सेवन भी मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद है। नींबू में विटामिन सी होता है और शहद शरीर को हाइड्रेट रखता है। एक गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़ें, एक चम्मच शहद मिलाएं और एक चुटकी काला नमक मिला लें। इसे सुबह खाली पेट या फिर दिन में किसी भी समय पिएं। इसका सेवन आपको हीटस्ट्रोक से बचाता है और एनर्जी देता है।
इसके अलावा, गर्मी के मौसम में सौंफ का शरबत भी बहुत फायदेमंद है। सौंफ पेट और शरीर को ठंडा रखती है। एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह इसे छानकर पानी में थोड़ी मिश्री पाउडर मिलाकर पिएं। इससे पेट की गर्मी शांत होगी और मुंह को ताजा रखता है।
वहीं, गर्मी के मौसम में धनिया का सेवन भी बहुत लाभकारी है। धनिया पेट की गर्मी को कम करने के साथ शरीर को डिटॉक्स भी करता है। ताजा धनिये की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें। एक चम्मच रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। स्वाद के लिए नींबू मिला सकते हैं। इसके सेवन से गर्मी में पेट को ठंडा रखता है।
हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार आप किसी वैद्य या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grandmother remedies: Adopt these home remedies to get relief from heat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home remedies
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved