• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुधवार को जरूर करना चाहिए गणेशजी के इन मंत्रों का जाप, मिलती है मानसिक शांति

You must chant these mantras of Ganeshji on Wednesday, it gives mental peace - Puja Path in Hindi

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेशजी को समर्पित है। गणपति को बुद्धि, विवेक और सफलता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर आप जीवन में बाधाओं का सामना कर रहे हैं या मानसिक शांति और सफलता चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और मंत्र जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। गणेश जी के मंत्र और उनके लाभ ॐ गंग गणपतये नमो नम: यह मंत्र भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है। इसका नियमित जाप करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है।
ऊँ वक्रतुण्डाय हुं: यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और जीवन में सफलता के मार्ग खोलता है।
ऊँ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वश्यं वषमान्य नम: इस मंत्र के जाप से भाग्य का उदय होता है और व्यक्ति को जीवन में सौभाग्य प्राप्त होता है।
गणेश गायत्री मंत्र: ऊँ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।
इस मंत्र का जाप करने से जीवन में शांति और स्थिरता आती है।

मंत्र जाप का सही समय और विधि

बुधवार के दिन प्रात काल स्नान के बाद भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं। लाल या पीले वस्त्र धारण करें और गणपति को दूर्वा (दूब घास) और मोदक अर्पित करें।
उपरोक्त मंत्रों में से किसी एक का 108 बार जाप करें।

गणेश पूजा के लाभ

गणेश जी के मंत्र जाप से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ती है। करियर में सफलता और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है। जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत बनता है।
पूजा का महत्व

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और मंत्र जाप करने से बुद्धि, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नियमित रूप से गणपति का स्मरण करने से जीवन की समस्याएं कम होती हैं और सुख-शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You must chant these mantras of Ganeshji on Wednesday, it gives mental peace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: you must chant these mantras of ganeshji on wednesday, it gives mental peace, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved