• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

शनि की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए जरूर पहने ये चमत्कारी अंगूठी, दूर होगी सभी बाधाएं

जिस प्रकार छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए उनके मां-बाप, दादा-दादी उन्हें काला टिक्का लगाते हैं, ठीक उसी प्रकार मकान, दुकान, प्रॉपर्टी और व्यापार आदि को लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए काले घोडे की नाल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर काले घोडे की नाल लगाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती और बरकत बनी रहती है, क्योंकि ज्योतिषी विद्या के मुताबिक काले घोडे के पैरों पर शनि का विशेष रूप से प्रभाव होता है। मगर एक बात का ध्यान रखें काले घोडे की वही नाल फायदेमंद होती है जो काफी घिस चुकी हो यानि की बहुत चल चुकी हो, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शनि देव को मेहनत करने वालों से खुशी मिलती है तभी उनका प्रभाव उस नाल पर होता है जो ज्यादा चल चुकी हो। यदि आप काले घोडे की नाल की अंगूठी बनवाकर उसे पहनेंगे तो आपके ऊपर चल रही शनि की दशा से मुक्ति हो सकती है, जो कि किसी भी पूजा पाठ, हवन, यज्ञ या मंत्र से नहीं मिलती। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो घोडे की नाल की अंगूठी धारण करने से हमारे शरीर में खून का संचार बेहतर होगा और साथ ही साथ आयरन की कमी भी दूर होगी। मानसिक तनाव, डिप्रेशन एवं मन के डर को दूर करने में भी यह अंगूठी बहुत लाभदायक सिद्ध होती है, इसकी वजह से जातक अच्छी और गहरी नींद ले सकता है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

यह भी पढ़े

Web Title-Wearing a black horseshoe ring makes Shani Dev happy, eliminates all the troubles of the native
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lord shanidev, black horse shoe, remove all the troubles, remove the negative energy, astrology news, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved