• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

Lunar Eclipse 2019: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, 3 घंटे दिखाई देगा नजारा

आज रात यानी मंगलवार रात को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2019) का नजारा दिखाई देगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा जिसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश भर में देखा जा सकेगा। यह रात 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन ही चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी पड़ेगा। एम पी बिड़ला तारामंडल के शोध एवं अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने बताया कि यह ग्रहण मंगलवार देर रात एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा। यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह 3 बजे नजर आएगा जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा।

2021 में अगला चंद्रग्रहण...
देबीप्रसाद दुआरी ने कहा, आकाशीय गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वालों को इस मौके को नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि 2021 तक फिर ऐसा स्पष्ट रूप से दिखने वाला कोई चंद्रग्रहण नहीं लगेगा।” दुआरी ने बताया कि दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के सिवाय यह खगोलीय घटना देश के हर हिस्से से नजर आएगी। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पर बुधवार सुबह 4:29 बजे तक आंशिक ग्रहण रहेगा।

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lunar Eclipse 2019 : The gates of All temple close, this time will be the philosophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandra grahan 2019, the gates of all temple close, lunar eclipse 2019, partial lunar eclipse, chandra grahan, guru purnima 2019, guru purnima, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved