• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन

TV star Divya Bhatnagar succumbs to Covid - Television News in Hindi

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले कुछ हफ्तों से महामारी से जूझ रही थीं। वायरस की चपेट में आने के बाद नवंबर में अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह महज 34 साल की थीं। बीते कुछ दिनों से दिव्या के वेंटिलेटर पर रहने की बात कही जा रही है। टीवी अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपनी करीबी मित्र दिव्या के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा है, "जब कोई किसी के साथ नहीं होता था, तो बस तू ही होती थी। दिवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिससे मैं डांट सकती थी, रुठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है कि जिंदगी तेरे लिए काफी मुश्किल हो गई थी, दर्द असहनीय हो गया था, लेकिन मैं जानती हूं कि तू अभी किसी एक अच्छे जगह पर होगी, जहां कोई दुख, दर्द, धोखा और झूठ नहीं है। मुझे तेरी याद आएगी और तू भी जानती है थी कि मैं तुझसे कितना प्यार करती थी, तेरी कितनी फिक्र रहती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। ईश्वर तेरी आत्मा को शांति दें। जहां भी है तू अभी बस खुश रहे। " 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा दिव्या 'तेरा यार हूं मैं', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'विष' सहित और भी कई कार्यक्रमों में काम कर चुकी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-TV star Divya Bhatnagar succumbs to Covid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tv star divya bhatnagar succumbs to covid, tv star divya bhatnagar, divya bhatnagar, coronavirus, covid 19, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved