• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अटकलों पर लगा विराम, तान्या मित्तल को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा ऐलान

Ekta Kapoor makes a major announcement about Tanya Mittal. - Television News in Hindi

मुंबई । सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने साफ किया कि वह जल्द ही तान्या मित्तल को लेकर एक ऐसा शो शुरू कर रही हैं, जिसकी लोगों को शायद उम्मीद नहीं होगी। दरअसल, एकता कपूर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम लाइव पर आई थीं, जहां उन्होंने तान्या के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं आपसे यह कहना चाहूंगी कि मैं जल्द ही तान्या मित्तल का शो शुरू करने वाली हूं। ये कुछ ऐसा होगा जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं है, तो हमारे तान्या मित्तल वाले शो का इंतजार कीजिए। ऐसा नहीं है कि हम भूल गए हैं। कोई भी मीडिया पेज इस बात को लेकर बच नहीं पाएगा।" इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जैसे ही तान्या का नाम आया, फैंस ने देखा कि गौरव नजरें चुराते हुए इधर-उधर देखने लगे, उन्होंने इस पर सीधे कोई रिएक्शन नहीं दिया।
तान्या मित्तल और एकता कपूर का कनेक्शन बिग बॉस 19 के दौरान शुरू हुआ था, जब एकता कपूर ने तान्या को अपने एक शो में काम करने का ऑफर दिया। बाद में दोनों की मुलाकात और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए यह रिश्ता दोस्ती और बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रोजेक्ट तक आगे बढ़ा। फरवरी 2026 में तान्या ने एकता के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एकता ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने शो के अंदर ही उन्हें रोल का ऑफर दे दिया था। एकता ने ये भी कहा था कि उनके पास लिखित ऑफर है और वो उनके साथ काम करने का इंतजार कर रही हैं।
ये प्रोजेक्ट नवंबर में फिर से चर्चा में आ गया, जब गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का 'दिल की बेवफाइयां' एकता के नए टीवी शो के तौर पर लॉन्च हुआ। लॉन्च इवेंट में जिसे फराह खान होस्ट कर रही थीं, बात गौरव के एकता के साथ पहले काम पर आ गई। गौरव ने याद किया कि उन्होंने एकता को 'बिग बॉस 19' में देखा था और घर के अंदर से ही उनसे पूछा था कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका कब मिलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ekta Kapoor makes a major announcement about Tanya Mittal.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tanya mittal, ekta kapoor, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved