दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को टीवी अभिनेता और एल्डर फार्मास्युटिकल्स के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) अनुज सक्सेना को तीन दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। अनुज पर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पूर्व अधिकारी बी.के.बंसल को घूस देने का आरोप है। सक्सेना ने गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश गुरदीप सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। सिंह ने जांच एजेंसी को उनसे सोमवार तक पूछताछ करने की मंजूरी दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 13 फरवरी को सक्सेना को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। [# Pics: कपिल to भारती के पास हैं ये गाड़ियां] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope