• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कालकार प्रशसंकों का ऑनलाइन मनोरंजन करेंगे

वे अपने दर्शकों को अपनी दिनचर्या का एक वीडियो पोस्ट करने के लिए अपील करेंगे और प्रेरित करेंगे और उसे शो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। शो में गोगी की भूमिका निभाने वाले समय शाह ने कहा, "अब हम एक हफ्ते से घर पर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए अच्छा लग रहा है। हम अपनी वर्क फैमिली को भी याद कर रहे हैं। हमारे लिए यह बहुत अच्छा मौका होगा कि हम घर पर संपर्क में रहें और एक-दूसरे और दर्शकों के साथ अपने जीवन को साझा करें। मैंने पहले से ही वीडियो का एक सेट तैयार किया है, जिसमें मैं खाना बनाने में हाथ आजमाता नजर आ रहा हूं, थोड़ी सी सफाई भी करता दिख रहा हूं और बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि मेरे अंदर एक 'शायर' भी है। वे लोग जिन्हें थोड़ी शायरी पसंद है, उम्मीद करता हूं कि मेरा वीडियो पसंद करेंगे।" शो में भिड़े के रूप में नजर आने वाले अभिनेता मंदार चंदवाडकर ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि लॉकडाउन फेज खत्म हो जाए और हम काम पर वापस जाएं।
यह शो नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है अभिनेत्री साक्षी तंवर

यह भी पढ़े

Web Title-Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah will entertain Kalkar fans online
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarak mehta ka ooltah chashmah, entertain, kalkar fans online, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved