• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सारा खान माह-ए-रमजान में परिवार संग बिता रहीं अच्छे दिन

Sara Khan visits hometown Bhopal after 10 years for Ramzan - Television News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री सारा खान ने रमजान के महीने के दौरान अपने परिवार के साथ बिताने के लिए हाल ही में लंबे समय बाद अपने गृहनगर भोपाल की यात्रा की। सारा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम (बेहतर समय) बिताने के लिए लगभग 10 साल बाद भोपाल आई। सारा ने कहा, "यह कोविड-19 महामारी बहुत कठिन समय है, लेकिन मैंने सभी आवश्यक सावधानी बरती और सुनिश्चित किया कि मैं रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान अपने बड़ों और नानी का आशीर्वाद प्राप्त करूं।" सारा रसोई में इफ्तार और सेहरी की रेसिपी के साथ प्रयोग भी करती रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि जब आप अपने परिवार के सदस्यों से घिरे होते हैं तो उपवास करना कठिन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब आप परिवार के इर्द-गिर्द रहते हैं तो उपवास और जश्न कभी भी कठिन नहीं हो सकता।
सारा वर्तमान में टीवी सीरियल 'संतोषी मां : सुनाएं व्रत कथाएं' में दिखाई दे रही हैं। वह एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अन्नपूर्णा रसोई नामक एक कुकरी शो की मेजबानी भी कर रही हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sara Khan visits hometown Bhopal after 10 years for Ramzan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sara khan, bhopal, ramzan, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved