• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे कृष्णा श्रॉफ-आसिम रियाज

Krishna Shroff-Asim Riaz will be seen in Khatron Ke Khiladi 14 - Television News in Hindi

मुंबई । एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अपकमिंग 14वें सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा फिटनेस फ्रीक हैं और एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर की मालकिन हैं। शो में अपनी एंट्री के बारे में कृष्णा ने कहा, "मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी हूं कि मुझे कुछ यूनीक एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है, इसलिए यह देखने से बेहतर और क्या हो सकता है कि मैं 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी यात्रा के दौरान खुद को फिजिकली और मेंटलिटी कितना आगे बढ़ाने में सक्षम हूं।''
एक्टर, मॉडल और फिटनेस फ्रीक आसिम ने 'बिग बॉस 13' से काफी लोकप्रियता हासिल की।
उन्होंने कहा, ''मैं 'खतरों के खिलाड़ी 14' में चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी सीमाओं को परखने को लेकर रोमांचित हूं। यह शो कंटेस्टेंट्स को साहसी बनाता है और मुझे यकीन है कि मैं बहुत कुछ सीखूंगा। मैं अपने फैंस को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि मैं वास्तव में क्या कर सकता हूं।''
आसिम ने कहा, "फैंस ने मुझे बिना शर्त प्यार दिया है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी पूरी यात्रा के दौरान मेरे लिए खड़े रहे। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में मेरा रोमांच पूरी तरह से मेरे फैंस को गौरवान्वित करने वाला होगा।"
शो का 13वां सीजन अक्टूबर 2023 में समाप्त हुआ था, जिसमें रैपर डिनो जेम्स विजेता बने। इस शो को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था।
'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Krishna Shroff-Asim Riaz will be seen in Khatron Ke Khiladi 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna shroff, asim riaz, khatron ke khiladi 14, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved