• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटे की ट्रोलिंग से आहत हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, दर्ज कराई एफआईआर

Devolina Bhattacharjee hurt by trolling of her son, filed FIR - Television News in Hindi

मुंबई । टेलीविजन अभिनेत्री देवोलिना के बेटे जॉय को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। बच्चे के रंग रूप पर विवादित टिप्पणी की गई। जिससे अभिनेत्री खासा आहत हुईं और उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा, "एक सेलेब्रिटी होने के नाते मैं ट्रोलिंग का स्वागत करती हूं, फिर चाहे वह मेरे काम के लिए हो या लाइफस्टाइल के लिए। मुझे हमेशा से पता था कि जहां लोगों का प्यार मिलेगा, वहीं नफरत भी मिलेगी। लोगों ने मेरी शादी तक पर सवाल उठाए थे, और मैं चुप रही क्योंकि यह मेरा फैसला था।" देवोलिना का कहना है कि उनकी चुप्पी को लोगों ने कमजोरी समझ लिया है।
उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोग मेरे बेटे जॉय को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं और नस्लवादी टिप्पणियां भी कर रहे हैं, जो कि एक अपराध है। मुझे पता है कि जब मेरा बेटा बड़ा हो जाएगा, तो वह ऐसी परिस्थितियों का सामना बहादुरी से करेगा, क्योंकि वह मेरा बेटा है।
देवोलिना ने सोशल मीडिया पर नफरत भरे कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम केस दर्ज कराने का फैसला किया है।
अभिनेत्री ने कहा, "मैं रंगभेद के खिलाफ कदम उठा रही हूं। मैं ऐसे समाज की उम्मीद करती हूं जहां कोई भेदभाव न हो और सभी लोग अपने अधिकारों को पूरी आजादी से इस्तेमाल कर सकें। मुझे यकीन है कि हम सभी लोग, रोजमर्रा की जिंदगी में, गलत सोच और भेदभाव के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। जो लोग रंगभेद और अपमानजनक बातें करते हैं, उन्हें सहना नहीं चाहिए बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकना नहीं चाहिए।"
देवोलीना ने आखिर में कहा, "अब मैं कानूनी रास्ता अपना चुकी हूं, और जो लोग ट्रोल कर रहे थे, उन्हें सजा दिलवाकर ही रहूंगी। मैं चाहती हूं कि भविष्य में किसी और मां-बाप और बच्चे को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। मैं साइबर क्राइम टीम की शुक्रगुजार हूं, जो इस मामले को गंभीरता से ले रही है और मेरी मदद कर रही है। कई ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं, लेकिन उन्हें खोजा जाएगा।"
देवोलीना ने दिसंबर 2022 में जिम ट्रेनर शानवाज शेख से शादी की, और दो साल बाद, दिसंबर 2024 में, अभिनेत्री ने बेटे जॉय को जन्म दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devolina Bhattacharjee hurt by trolling of her son, filed FIR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devolina bhattacharjee, fir, trolling, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved