• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बप्पी लाहिड़ी टीवी शो में अतिथि भूमिका में दिखेंगे

Bappi Lahiri to make a cameo in TV show - Television News in Hindi

मुंबई। दिग्गज गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी टीवी शो ‘लेडीज स्पेशल’ में अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे। बप्पी ने कहा, ‘‘मैं शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह लाइफ शो का एक हिस्सा है, जो लोगों के रोजमर्रा के संघर्षों को सामने लाता है। इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में रहने के कारण मैं इससे खुद को जोड़ सकता हूं।’’ अभिनेत्री छवि पांडेय इस टीवी शो में प्रार्थना कश्यप की भूमिका निभा रहीं हैं और उनका किरदार एक महत्वाकांक्षी गायिका का है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, शो में बप्पी एक संगीत अल्बम पर काम कर रहे हैं और वह एक ऐसी सुमधुर आवाज की तलाश में हैं, जिसे अभी उद्योग में पहचान मिलनी बाकी है। गायिका की खोज करते समय, बप्पी, प्रार्थना का एक ऑनलाइन वीडियो देखते हैं, जो वायरल हो गया है। वह प्रार्थना से उनके साथ एक गीत रिकॉर्ड करने के लिए कहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से छवि को गाते हुए देखा और सुना है और मैं कहूंगा कि उनकी आवाज भावपूर्ण है और जादू पैदा कर सकती है। जब मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा गया, तो मुझे यह स्वीकार करने में एक सेकंड भी नहीं लगा।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bappi Lahiri to make a cameo in TV show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bappi lahiri, tv show, ladies special, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved