• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरती सिंह : योग ने मुझे सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है

Arti Singh: Yoga has positively affected me - Television News in Hindi

मुंबई। 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी आरती सिंह ने कोविड-19 के कारण बने इस तनाव के समय के दौरान लोगों से योग का अभ्यास करने का आग्रह किया। क्वाौरंटाइन ने लोगों को उन चीजों को करने का मौका दिया है जो करने के लिए उन्हें आमतौर पर समय नहीं मिलता है। रोजाना घर के काम करने, खाना बनाने, फिल्में और वेब-सीरीज देखने के अलावा आरती योग का अभ्यास भी करती हैं। उन्हों ने कहा, "जब मैं लखनऊ में थी, तब मैं रोजाना योगाभ्यास करती था लेकिन बीच में यह छूट गया था। अब जब हम सभी घर में हैं और हमारे पास समय है, तो मैं इसे फिर से रोजाना करने लगी हूं। आमतौर पर मैं इसे सुबह उठने के बाद जल्द से जल्द करने की कोशिश करती हूं या शाम को करती हूं। यह इस पर निर्भर करता है कि मैं उस दिन कैसा महसूस कर रही हूं।"
"योग ने मुझे सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह मेरे दिमाग को शांत करने में मदद करता है। मैं सभी को हर दिन थोड़ी देर योग करने के लिए कहूंगी। इस मुश्किल समय में योग आपको शांत और निरोगी बनाए रखेगा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arti Singh: Yoga has positively affected me
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arti singh, yoga has positively affected me, covid-19, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved