• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हॉरर मेरे लिए एक नई और दिलचस्प शैली है : विजय वर्मा

Vijay Varma: Horror is a new, interesting genre for me - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'गली बॉय' फेम अभिनेता विजय वर्मा जल्द ही 'घोस्ट स्टोरीज' में फिल्मकार जोया अख्तर द्वारा निर्देशित कहानी में नजर आएंगे। विजय का मानना है कि हॉरर एक नई और दिलचस्प शैली है। 'घोस्ट स्टोरीज' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे लिए हॉरर एक नई और दिलचस्प शैली है, इसमें आपको पूरी तरह से किरदार में घुल जाना पड़ता है। हालांकि इसमें काम करने का अनुभव भिन्न था, लेकिन इस टीम के साथ काम करना घर वापसी जैसा है। मैं इसमें काम कर बेहद खुश और संतुष्ट हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा किरदार इसमें रहस्यमयी है, तो अगले साल तक इस सबसे बड़े खुलासे का इंतजार करें।"
जोया सहित करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी जैसे फिल्मकार नेटफ्लिक्स पर हॉरर कहानियों का एक संकलन लाने जा रहे हैं, जो 1 जनवरी को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Varma: Horror is a new, interesting genre for me
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay varma, horror, interesting genre, विजय वर्मा, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved