• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तापसी पन्नू ने वैलेंटाइन डे पर फैंस को दिया ये खास संदेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के पास अपने प्रशसंकों के लिए इस वैलेंटाइन डे पर खास संदेश है। उन्होंने कहा कि कोई घर पर उनका इंतजार कर रहा होगा और वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। फिल्म ‘पिंक’ की अभिनेत्री ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो-2018 में शामिल होकर सडक़ पर सुरक्षित यात्रा के बारे में सामाजिक संदेश का प्रसार किया। होंडा के राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा अभियान हैशटैग हेलमेट ऑन लाइफ की घोषणा करने के लिए तापसी ‘होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, (सेल्स व मार्केटिंग) यदविंदर सिंह गुलेरिया के साथ मौजूद थीं। इस पहल के बारे में बात करते हुए होंडा की ब्रांड एंबेसडर तापसी ने कहा, ‘‘हर साल वैलेंटाइन वीक के दौरान हम तोहफा भेंट कर अपने प्रियजनों के प्रति प्यार जाहिर करते हैं। इस वैंलेटाइन वीक अपने प्रशंसकों के लिए मेरा संदेश है कि कोई आपका इंतजार कर रहा है और चाहता है कि आप सुरक्षित घर पहुंचे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taapsee Pannu special Valentine Day message for her fans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: valentine day, taapsee pannu, special valentine day, pink, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved