• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्क्रीन बंटवारे को लेकर टी सीरीज ने खटखटाया CCI का दरवाजा, की 50:50 माँग

T Series knocked on CCIs door regarding screen sharing, demanded 50:50 - Bollywood News in Hindi

दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल होने वाला है। एक साथ दो बड़ी और शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इसमें एक कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और दूसरी अजय देवगन की सिंघम अगेन है। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बहुत ज्यादा है। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने के लिए कमर कस ली है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लड़ने के लिए तैयार हैं। इसी बीच टी-सीरीज, जो 'भूल भुलैया 3' का प्रोड्यूस कर रही है, ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से संपर्क किया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी और सिंघम अगेन के मेकर्स ने भारत की सबसे बड़ी थिएटर चेन पीवीआर आईनॉक्स को अपनी फिल्म के लिए 60% शो अलोकेट करने के लिए राजी कर लिया है। इसके अलावा, कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों को सभी शो सिंघम अगेन को डेडिकेट करने के लिए कहा गया है। जब दो बड़ी फिल्में क्लैश होती हैं तो प्रोड्यूसर्स डिस्ट्रिब्यूटर्स को कंवेंस करने में लगे हुए हैं। टी-सीरीज ने की शिकायत

भूषण कुमार की टी-सीरीज ने स्क्रीन एलोकेशन डिस्प्यूट में हस्तक्षेप करने के लिए कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का दरवाजा खटखटाया है। प्रोडक्शन हाउस इंडिया में मेन सिनेमाघरों में 50-50 स्क्रीन के बंटवारे की मांग कर रहा है। CCI एक नियामक संस्था है जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आर्थिक विकास और उपभोक्ता कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।
भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे और विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया है। वहीं सिंघम अगेन की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T Series knocked on CCIs door regarding screen sharing, demanded 50:50
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t series knocked on ccis door regarding screen sharing, demanded 5050, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved