• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इसलिए खुद को भाग्यशाली समझ रहीं सुप्रिया पिलगांवकर

मुंबई। अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा है कि वह टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे साई’ में अतिथि भूमिका निभाने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। सुप्रिया सुहासिनी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह सच है कि मैं ‘मेरे साई’ में सुहासिनी की भूमिका में दिखूंगी। मैं साई भक्तों के इस बेहद लोकप्रिय शो का हिस्सा बनकर खुद को धन्य और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं कुछ निजी बातें साझा करना चाहूंगी। मेरी दादी, जो अब नहीं हैं, उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। वह 1913-1918 के दौरान बच्ची थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने ‘मेरे साई’ देखा और शो में बच्चों पर बाबा की कृपा देखी, तो मैं इस बात को सोचकर अभिभूत हो उठी कि किसी समय मेरी दादी कितनी भाग्यशाली रही होंगी। उम्र के साथ उनमें साई की भक्ति बढ़ती गई।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Supriya Pilgaonkar feels lucky to do Mere Sai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supriya pilgaonkar, actress supriya pilgaonkar, mere sai, sony entertainment television, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved