• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

श्रीदेवी की पसंदीदा साड़ी की ऑन लाइन नीलामी

मुंबई। श्रीदेवी की पसंदीदा साडिय़ों में से एक हाथ से बुनी कोटा साड़ी उनकी पहली पुण्यतिथि से पहले ऑनलाइन नीलामी पर है। श्रीदेवी की पुण्यतिथि रविवार को है। नीलामी से प्राप्त राशि एक सामाजिक संस्था को दान में दी जाएगी। चेन्नई के ऑनलाइन मंच पेरिसेरा के मुताबिक, कपूर परिवार ने नीलामी से प्राप्त राशि को एक धर्मार्थ ट्रस्ट कंसर्न इंडिया फाउंडेशन को दान करने का फैसला किया है, जो महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वंचितों और बुजुर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करता है। पेरिसेरा भारतीय हस्तशिल्प में विशेषज्ञ है और ‘बीइंग जनेरस, विद श्रीदेवी’ नीलामी की मेजबानी कर रहा है।
कुछ दिन पहले बोली 40 हजार रुपये से शुरू हुई थी, जो अभी भी जारी है। बोली अब तक 130,000 रुपये तक पहुंच गई है।
पेरिसेरा ने 20 फरवरी को एक ट्वीट के जरिए साड़ी के लिए बोली आमंत्रित की थी।
कोटा साड़ी के विवरण में कहा गया, ‘‘यह हल्की, चमकीली है और इससे श्रीदेवी का आदर्श सार प्रकट होता है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sridevi sari being auctioned a year after her death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi sari, sridevi, sridevi death anniversary, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved