• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंगर-कंपोज़र अखिल सचदेवा ने ऋषिकेश में गंगा आरती गाकर दिया स्पिरिचुअल ट्रिब्यूट

Singer-composer Akhil Sachdeva gave a spiritual tribute by singing Ganga Aarti in Rishikesh - Bollywood News in Hindi

मुंबई। संगीतकार अखिल सचदेवा अपनी मधुर आवाज़ और दिल को छू लेने वाली रचनाओं के लिए के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वे अपने एक अपकमिंग डिवोशनल गाने की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें एक सरप्राइज़ मिला, जब उन्हें अपने ट्रिप के बीच एक स्पिरिचुअल ट्रिब्यूट देने का अवसर मिला। दरअसल अखिल सचदेवा अपने गाने 'राम भजन' की शूटिंग ऋषिकेश में कर रहे थे। इस गाने को हनुमान जयंती के खास दिन पर रिलीज़ किया जाएगा और इस बीच उन्हें वहाँ गंगा आरती में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहाँ उन्होंने दुनिया भर के सभी भक्तों के लिए खुद आरती भी गाई। और वर्सेटाइल सिंगर कंपोज़र अखिल चाहते हैं कि उनका राम भजन हर हिंदू तक पहुँचे और उन्हें वही शांति और सुकून मिले जो 'राम' का नाम लेते हुए महसूस होती है। इस डिवाइन अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "ऋषिकेश में दिन-रात राम भजन की शूटिंग करने का सौभाग्य मिला और फिर राम और कृष्ण चाहते थे कि मैं आरती और सत्संग का हिस्सा बनूँ और त्रिवेणी घाट गंगा आरती में मौजूद सभी लोगों के लिए गाऊँ।"
अखिल ने आगे यह भी कहा कि उन्हें अपनी माँ की याद आ गई, क्योंकि उनके लिए यह अनुभव बहुत खास होता, हालाँकि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें यह मौका मिला है।
फिलहाल अखिल हनुमान जयंती के शुभ मौके पर राम भजन से पर्दा उठाएँगे और उनका कहना है कि यह सभी राम भक्तों के लिए उनकी तरफ से एक तोहफा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Singer-composer Akhil Sachdeva gave a spiritual tribute by singing Ganga Aarti in Rishikesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: singer-composer akhil sachdeva, ganga aarti, rishikesh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved