• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैंने 12 बच्चों को गोद लिया है : सलीम दीवान

Salim Diwan has revealed that he has adopted 12 children - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता सलीम दीवान ने खुलासा किया है कि उन्होंने 12 बच्चों को गोद लिया है और वे उन्हें शिक्षा प्रदान करा रहे हैं। वह बताते हैं कि हमारे देश में गोद लेना अभी भी एक कलंक या लांछन के तौर पर देखा जाता है। सलीम ने कहा, "किसी बच्चे को गोद लेना विदेश में बहुत आम बात है। बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय नामचीन हस्तियां हैं, जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है और यहां तक कि उनकी शिक्षा को लेकर भी खर्च उठा उठाया है। भारत में यह सोच आगे बढ़ रही है, मगर इसमें अभी काफी समय लगेगा।" उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा शिक्षा के अधिकार की अवधारणा में विश्वास किया है। बच्चे हमारे भविष्य हैं और सही शिक्षा न केवल उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में मदद करेगी, बल्कि यह उन्हें एक बेहतर इंसान भी बनाती है। अब तक मैंने 12 प्यारे तेजस्वी बच्चों को गोद लिया है और उनकी शिक्षित करने का काम कर रहा हूं।" अपने विचारों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "गोद लेने के बारे में एक कलंक है, जो हमारे समाज में लोगों द्वारा बनाया गया है, इसलिए वे या तो ऐसा नहीं करते हैं या इसे निजी तौर पर रखते हैं। मैं इसके बारे में बात करने में पहले विश्वास नहीं करता था, लेकिन मैं अपने राष्ट्र के युवाओं के बदलते दौर और विचारों के साथ महसूस कर रहा हूं कि अब बोलने का समय आ गया है।"
अनाथ बच्चों को गोद लेने की अपील करते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे बाहर निकलें और इन बच्चों को खुले दिल से स्वीकार करें, क्योंकि वे एक ऐसा जीवन जी सकते हैं, जिसा उन्होंने केवल सपना देखा होगा।"
2016 में 'बॉलीवुड डायरीज' से अपनी शुरूआत करने वाले सलीम अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'आलिया बासु गायब है' में राइमा सेन और विनय पाठक के साथ नजर आएंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salim Diwan has revealed that he has adopted 12 children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salim diwan, adopted 12 children, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved