• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने तय समय पर ही प्रदर्शित होगी सालार, प्रभास की दो फिल्मों पर लगे 1000 करोड़

Salar will be released on its own time, 1000 crores spent on two films of Prabhas - Bollywood News in Hindi

बाहुबली के बाद हिन्दी भाषी दर्शकों में ख्यात हुए अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। प्रभास की इन दो फिल्मों पर निर्माताओं के 1000 करोड़ दांव पर लगे हुए हैं। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि उनकी यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करते हुए न सिर्फ 1000 करोड़ की रिकवरी करेंगी अपितु उनको अच्छी कमाई भी देंगी। इन दो फिल्मों में से एक है आदिपुरुष जिसका निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने 600 करोड़ की भारी रकम में किया है। यह फिल्म इस वर्ष 16 जून को प्रदर्शित होने वाली है। इसके प्रदर्शन की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रभास की चर्चा उनकी दूसरी फिल्म सालार को लेकर भी हो रही है, जिसे केजीएफ सीरीज के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। प्रशांत नील केजीएफ के समय से ही ख्यातनाम निर्देशक हो चुके हैं। सालार से उनकी बारे में बनी यह धारणा भी टूटेगी कि केजीएफ की सफलता यश के बलबूते पर थी, निर्देशक के बूते पर नहीं। कहने वालों का कहना है कि यश जिस अंदाज में 80 के दशक के एंग्रीमैन की छवि का परदे पर पुनर्जीवित किया वहीं दर्शकों को भा गया, नतीजा फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। सालार में प्रभास का किरदार भी कुछ ऐसा ही है। इस फिल्म का निर्माण होम्बेल फिल्म्स कर रहा है जिसने इस पर 400 करोड़ का बजट दांव पर लगा रखा है। सालार को लेकर कहा जा रहा था कि यह फिल्म अपनी तय तारीख पर सिनेमाघरों में नहीं पहुँचेगी। इसमें बदलाव होगा। लेकिन अब जो समाचार गलियारों में बह रहे हैं उनका कहना है कि प्रभास की फिल्म सालार अपनी तय तिथि 28 सितम्बर 2023 को ही सिनेमाघरों में आएगी।
सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी, वहीं खलनायक के तौर पर उनके सामने जगपति बाबू होंगे जो हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salar will be released on its own time, 1000 crores spent on two films of Prabhas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salar will be released on its own time, 1000 crores spent on two films of prabhas, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved