नई दिल्ली। लायन की अभिनेत्री प्रियंका बोस का कहना है कि उत्पीडऩ के बारे में दुनिया को बताने के बाद वे खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। प्रियंका ने मीटू अभियान के दौरान फिल्म निर्माता साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। जब प्रियंका से साजिद खान के साथ कड़वे अनुभव के बाद जीवन में आए बदलाव के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया कि ओह, मैं इससे ऊपर उठ चुकी हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बेहतर हो कि इससे उनकी जिंदगी में बदलाव आए। हम अपराधियों से घिरे पड़े हैं। इसके बारे में खुलकर बोलने के बाद मैं खुद को आजाद महसूस कर रही हूं, जबकि कई लोग ऐसा नहीं करते। यह हर किसी का व्यक्तिगत फैसला होता है। इस दौरान मुझे जज किया गया, अपमानित किया गया और अब मुझे हरगिज फर्क नहीं पड़ता। अभिनेत्री अपनी भारतीय और अंतराष्ट्रीय परियोजनाओं के बीच संतुलन बनाकर चल रही हैं।
हाल ही में उन्हें एचएंडएम के कॉन्शियस कलेक्शन स्प्रिंग कैंपेन 2019 में देखा गया। अपने करियर को लेकर उन्होंने बताया कि वह कुछ परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। इनमें से एक है प्रकाश झा की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित आगामी फिल्म परीक्षा। इसके बारे में प्रियंका ने बताया, परीक्षा फिल्म एक अभिभावक के अपने बेटे को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के सपने और उससे जुड़े संघर्षों पर आधारित है।
भारत एक ऐसा देश है, जहां शिक्षा व्यवस्था में भी वर्ग का पैमाना बनाया गया है। जहां अगर आप किसी जाति से ताल्लुक रखते हैं तो उस स्थिति में आपको मिलता है, वर्ना नहीं मिलता। परिवार का कमाने वाला सदस्य एक रिक्शा चालक है। कलाकार के तौर पर हमें इस तरह की कहानियों से इस दूरी को खत्म करने का मौका मिलता है।
राम चरण 'आरसी15' की आकर्षक शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार
दीपिका और रणवीर सिंह ने विदेश में दिखाया अपना हुनर
'इराविन निझल' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी वरलक्ष्मी
Daily Horoscope