• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूजा भट्ट: जब खुद को खोने से बचाने के लिए खत्म कर दी 11 साल की शादी

Pooja Bhatt: When she ended her 11-year marriage to save herself from loss - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो अपनी पसंद से जिंदगी को जीना चुनते हैं। उनमें से एक नाम है पूजा भट्ट, जिन्होंने अपनी जिंदगी में सभी फैसले खुद लिए। उनका साफ कहना है कि वह अपनी जिंदगी उसी तरह जीना चाहती हैं, जैसे वह चाहें बिना किसी दबाव या सामाजिक अपेक्षाओं के। 24 फरवरी 1972 को जन्मीं पूजा भट्ट फिल्मों, विवादों और परिवार के कारण काफी सुर्खियों में रहीं। महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी जिंदगी में कई मोड़ आए, जहां उन्होंने अपने फैसले खुद लिए।
पूजा ने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'जख्म', और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पेशेवर जीवन से अलग वह निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।
पूजा ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की और 11 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया। इन सब को लेकर पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को खुद तय करती हूं। चाहे करियर के फैसले हों या व्यक्तिगत रिश्ते, मैं हमेशा अपनी खुशियों को सबसे ऊपर रखती हूं। मेरा मानना है कि शादी एक खूबसूरत रिश्ते का हिस्सा हो सकती है, लेकिन जीवन की सफलता और खुशी के लिए अनिवार्य नहीं है। मेरी लाइफ शादी के बिना अधूरी नहीं है। जो चाहती हूं, मैं वही करती हूं।''
'बिग बॉस ओटीटी 2,' पूजा ने तलाक के दर्द को भी बयां किया और बताया कि तलाक लेने का फैसला पूरी तरह से उन्हीं का था। उन्होंने कहा, ''मैं आगे शादी जारी नहीं रखना चाहती थी, इस कारण मैंने अलग होने का फैसला किया था। मैं हमेशा अपनी जिंदगी आराम से जीना चाहती थी। यही वजह है कि मैंने अपने 10 से 11 साल के रिश्ते को नहीं बचाना चाहा। मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे। मैंने सोचा कि इस शादी के साथ मैंने खुद को भी खो दिया है, जो कि मुझे मंजूर नहीं हो रहा था। मैं खुद को वापस पाना चाहती थी और तभी ये फैसला भी किया।''
पूजा भट्ट ने एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन और प्रोडक्शन तक, हर क्षेत्र में अपनी मर्जी से कदम रखा। उन्होंने फिल्मों 'जिस्म', 'पाप', 'धोखा' और 'कजरारे' का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pooja Bhatt: When she ended her 11-year marriage to save herself from loss
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pooja bhatt, bollywood stars, bollywood, sadak, zakhm, sanam teri kasam, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved