• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

फिल्लौरी : इश्क में हारी भूतनी की प्रेम कहानी

कहानी :- फिल्म की कहानी कनन गिल (सूरज शर्मा) और उनकी बचपन की दोस्त अनु (मेहरीन पीरजादा) से शुरू होती है। पंजाब के अमृतसर से कनन अपनी दोस्त अनु की मदद से सिंगर बनने के सपने को सच करने कनाडा जाता है। कनन के परिवार वाले उसे कनाडा भेजने के लिए राजी नहीं थे लेकिन अनु ने परिवार वालों को राजी किया। अब 3 साल बाद कनन कनाडा से शादी के लिए अमृतसर लौटा है। कनन के घर में शादी का माहौल है। जल्दी ही अनु और कनन की शादी होने वाली है लेकिन पंडित जी जब इन दोनों की कुंडलियां को मिलाया, तो पता चलता है कनन मांगलिक है। मांगलिक दोष समाप्त करने के लिए पंडित जी एक उपाय बताते हैं कि कनन की शादी पहले एक पेड़ के साथ कर दी जाए। रीति-रिवाज़ के मुताबिक कनन से शादी के बाद उस पेड़ को काट दिया जाता है। पेड़ से शादी के बाद कनन की जिंदगी में शशि (अनुष्का शर्मा) नाम की एक खूबसूरत भूतनी की एंट्री होती है। कनन को अपने घर में हर जगह यह खूबसरत भूतनी अपने पीछे खड़ी दिखाई देती है। एक दिन शशि कनन को बताती है जिस पेड़ को उसकी शादी के बाद काट दिया गया वह बरसों से वहीं रह रही थी। अब जब पेड़ की शादी कनन से हो गई है तो शशि यही मानती है कि उसे अब कनन के साथ ही जिंदगी गुजारनी है। फिर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शशि अपने फ्लैश बैक के बारे में बताती है और सिंगर फिल्लौरी (दिलजीत दोसांझ) का जिक्र करती है। वह बताती है कि किस तरह से 98 साल पहले कुछ घटनाएं घटी जिसमें शशि का कोई काम अधूरा रह गया। क्या कनन को शशि छोड देती है क्या शशि का अधूरा काम पूरा होता है, इसलिए आपको सिनेमाघर जाकर इस फिल्म को देखना पडेगा।

कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट!

यह भी पढ़े

Web Title-phillauri movie review in hindi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: phillauri movie review in hindi, phillauri movie review, anushka sharma, diljit dosanjh, suraj sharma, mehreen pirzada, anshai lal, shashwat sachdev, jasleen royal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved