फिल्म : फिल्लौरी
निर्माता : अनुष्का शर्मा, कमेश शर्मा
निर्देशक : अंशाई लाल
संगीत :शाश्वत सचदेव, जसलीन रॉयल
कलाकार : अनुष्का शर्मा, सूरज शर्मा, दिलजीत दोसांझ, मेहरीन कौर परीजादा
एनएच-10
के बाद अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘फिल्लौरी’ फिल्म बनी
है। एनएच-10 तो दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अब देखना यह है कि फिल्लौरी
दर्शकों को लुभा पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
फिल्लौरी की
लेखक अन्विता दत्त हैं। निर्देशन की बागडोर अंशय लाल ने संभाली है। दो
युगों की दो दुनिया की इस फिल्म में दो प्रेम कहानियां चलती हैं। पिछले युग
की प्रेम कहानी की प्रेमिका शशि इस युग में भूतनी बन चुकी है और संयोग से
कनन और अनु के बीच टपक पड़ती है। अन्विता दत्त और अंशय लाल ने दो युगों की
इस फंतासी को वीएफएक्स के जरिए पर्दे पर उतारा है। फिल्म में तर्क और विचार
को परे कर दें तो यह रोचक फिल्म है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहानी :- फिल्म की कहानी कनन
गिल (सूरज शर्मा) और उनकी बचपन की दोस्त अनु (मेहरीन पीरजादा) से शुरू होती
है। पंजाब के अमृतसर से कनन अपनी दोस्त अनु की मदद से सिंगर बनने के सपने
को सच करने कनाडा जाता है। कनन के परिवार वाले उसे कनाडा भेजने के लिए राजी
नहीं थे लेकिन अनु ने परिवार वालों को राजी किया। अब 3 साल बाद कनन कनाडा
से शादी के लिए अमृतसर लौटा है। कनन के घर में शादी का माहौल है। जल्दी ही
अनु और कनन की शादी होने वाली है लेकिन पंडित जी जब इन दोनों की कुंडलियां
को मिलाया, तो पता चलता है कनन मांगलिक है।
मांगलिक दोष समाप्त करने के
लिए पंडित जी एक उपाय बताते हैं कि कनन की शादी पहले एक पेड़ के साथ कर दी
जाए। रीति-रिवाज़ के मुताबिक कनन से शादी के बाद उस पेड़ को काट दिया जाता
है। पेड़ से शादी के बाद कनन की जिंदगी में शशि (अनुष्का शर्मा) नाम की एक
खूबसूरत भूतनी की एंट्री होती है। कनन को अपने घर में हर जगह यह खूबसरत
भूतनी अपने पीछे खड़ी दिखाई देती है।
एक दिन शशि कनन को बताती है जिस
पेड़ को उसकी शादी के बाद काट दिया गया वह बरसों से वहीं रह रही थी। अब जब
पेड़ की शादी कनन से हो गई है तो शशि यही मानती है कि उसे अब कनन के साथ ही
जिंदगी गुजारनी है। फिर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शशि अपने फ्लैश
बैक के बारे में बताती है और सिंगर फिल्लौरी (दिलजीत दोसांझ) का जिक्र करती
है। वह बताती है कि किस तरह से 98 साल पहले कुछ घटनाएं घटी जिसमें शशि का
कोई काम अधूरा रह गया। क्या कनन को शशि छोड देती है क्या शशि का अधूरा काम
पूरा होता है, इसलिए आपको सिनेमाघर जाकर इस फिल्म को देखना पडेगा।
कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट!
निर्देशन : अंशाई लाल ने एक बहतरीन कहानी को लेकर फिल्म बनाई है जो समाज में फैल रही कुरीति पर व्यंग्य करती है। आज और करीब 100 साल पहले की दो प्रेम कहानियों पर बनी इस फिल्म के स्क्रीनप्ले पर थोडा और काम करना चाहिए था। वहीं, अंशई लाल ने शशि की अधूरी लव स्टोरी का क्लाइमेक्स दमदार ढंग से पेश किया।
क्यों असफल रहा कल्कि का निजी और फिल्मी करियर
ऐक्टिंग : अनुष्का शर्मा ने पंजाबी लडकी के साथ-साथ खूबसूरत भूतनी शशि के किरदार के लिए काफी मेहनत की है। दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा की एक्टिंग के लिए आप एक बार फिल्म जरूर देख सकते हैं। साथ ही बाकी कास्टिंग भी बेहतरीन है। फिल्म का वीएफएक्स बहुत बढिया है। कनन की मंगेतर अनु की भूमिका में मेहरीन पीरजादा ने भी अच्छा रोल किया।