• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुझे अब 'चुड़ैल' बुलाए जाने का कोई मलाल नहीं : सरवत गिलानी

Pak actress Sarwat Gilani: I do not mind being called a churail anymore - Bollywood News in Hindi

मुंबई। वेब सीरीज 'चुड़ैल्स' के प्रमुख किरदारों में से एक पाकिस्तानी अभिनेत्री सरवत गिलानी का कहना है कि इस शो को करने के बाद उनका चुड़ैल शब्द के प्रति नजरिया बदल गया है। वहीं अब चुड़ैल बुलाए जाने पर वह बुरा नहीं मानती हैं। सरवत ने कहा, "शो में काम करने के बाद चुड़ैल शब्द के प्रति मेरा नजरिया बदल गया है। मेरा मानना है कि जिस व्यक्ति को चुड़ैल करार दिया जाता है, वह मजबूत, निडर और अलग विचारों वाले होते हैं। मुझे अब चुड़ैल कहकर बुलाए जाने का मलाल नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "यह शो एक सशक्त संदेश दे रहा है। शो का उद्देश्य समाज में सिस्टरहुड और नारीत्व के उत्थान का है। मुझे उम्मीद है कि यह शो एक ऐसे सवाल को पीछे छोड़ देता है, जो बहुत जरूरी बदलाव की ओर ले जाता है। हम इसे जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, उसका उद्देश्य हमारे आसपास मजबूत बदलाव लाना है।" इस वेब सीरीज का निर्देशन पाकिस्तानी फिल्मकार असीम अब्बासी ने किया है। इसमें मेहर बानो, यासरा रिजवी भी शामिल हैं। शो जी5 पर उपलब्ध है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pak actress Sarwat Gilani: I do not mind being called a churail anymore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pak actress sarwat gilani, i do not mind being called a churail anymore, churail, sarwat gilani, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved