• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नवाजुद्दीन निभाना चाहते हैं मिस्टर इंडिया का किरदार, लेकिन श्रीदेवी ने फेरा पानी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘मॉम’ की सह-कलाकार श्रीदेवी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें किसी फिल्म के रीमेक में काम करने का मौका मिलता है, तो निश्चित ही उनके लिए वह फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ होगी। यहां आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में नवाजुद्दीन से पूछा गया था कि वह श्रीदेवी की किस फिल्म के रीमेक में कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘श्रीदेवी की ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें मैं पसंद करता हूं, जैसे लम्हे, चांदनी, मिस्टर इंडिया, इंग्लिश विंग्लिश..लेकिन मैं रीमेक फिल्म में मिस्टर इंडिया का किरदार निभाना पसंद करूंगा।’ इस फिल्म में अनिल कपूर ने अरुण वर्मा उर्फ मिस्टर इंडिया का किरदार निभाया था। नवाजुद्दीन उसी भूमिका को निभाना चाहते हैं। ‘मिस्टर इंडिया’ का निर्माण श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nawazuddin want play mr india role
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nawazuddin siddiqui, sridevi, mom movie, bollywood gossip, social media, mr india role, bonry kapoor, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved