• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिल कपूर संग इस काम को लेकर उत्साहित करणवीर

My first celeb face off was with Anil Kapoor, says Selection Day actor Karanvir Malhotra - Bollywood News in Hindi

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए निर्मित 'सिलेक्शन डे' के साथ करियर की शुरुआत करने जा रहे थियेटर अभिनेता करणवीर मल्होत्रा का कहना है कि वह इस तरह का एक अवसर मिलने पर बहुत उत्साहित हैं। अनिल कपूर के प्रशंसक करणवीर ने कहा, "मुंबई में सबसे पहले जिस सेलिब्रिटी से मुलाकात हुई थी, वह अनिल कपूर हैं। इससे पहले, एक बार मैंने मेलबर्न के भारतीय फिल्मोत्सव के लिए साथ काम किया था। मेरी जिम्मेदारी हस्तियों को समारोहस्थल तक लाने का था। उस कार्यक्रम में सबसे पहला सामना मेरा अनिल सर से हुआ था।" उन्होंने कहा, "वहां पर, वह अपनी पत्नी सुनीता मैम के साथ कार से बाहर आए और मैं बस उन्हें देख रहा था, जिस तरह से वह लोगों से मिल रहे थे, घूम रहे थे। मैं उन्हें देख कर बहुत आनंदित हुआ था। संयोग से इस बार जब मैं स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रहा हूं, तो वह शो के निर्माता हैं। मुझे लगता है कि ये सब कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है।" 'सिलेक्शन डे' 28 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-My first celeb face off was with Anil Kapoor, says Selection Day actor Karanvir Malhotra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil kapoor, selection day, actor karanvir malhotra, bollywood actress, bollywood news, bollywood life, bollywood gossip, bollywood masala, bollywood actress, bollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved