अनिल कपूर संग इस काम को लेकर उत्साहित करणवीर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 दिसम्बर 2018, 6:13 PM (IST)

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए निर्मित 'सिलेक्शन डे' के साथ करियर की शुरुआत करने जा रहे थियेटर अभिनेता करणवीर मल्होत्रा का कहना है कि वह इस तरह का एक अवसर मिलने पर बहुत उत्साहित हैं।

अनिल कपूर के प्रशंसक करणवीर ने कहा, "मुंबई में सबसे पहले जिस सेलिब्रिटी से मुलाकात हुई थी, वह अनिल कपूर हैं। इससे पहले, एक बार मैंने मेलबर्न के भारतीय फिल्मोत्सव के लिए साथ काम किया था। मेरी जिम्मेदारी हस्तियों को समारोहस्थल तक लाने का था। उस कार्यक्रम में सबसे पहला सामना मेरा अनिल सर से हुआ था।"

उन्होंने कहा, "वहां पर, वह अपनी पत्नी सुनीता मैम के साथ कार से बाहर आए और मैं बस उन्हें देख रहा था, जिस तरह से वह लोगों से मिल रहे थे, घूम रहे थे। मैं उन्हें देख कर बहुत आनंदित हुआ था। संयोग से इस बार जब मैं स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रहा हूं, तो वह शो के निर्माता हैं। मुझे लगता है कि ये सब कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है।" 'सिलेक्शन डे' 28 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे