• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुब्रा सैत और सियांग नदी अभियान, जिसने बदले में दिया नया दृष्टिकोण

Kubra Sait and the Siang River expedition, which in turn provided a new perspective - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कुब्रा सैत को आमतौर पर एक अभिनेता और होस्ट के रूप में जाना जाता है, लेकिन चमकती लाइट्स और रेड कार्पेट के परे एक बेचैन खोजी आत्मा बसती है। चाहे वह अनजानी संस्कृतियों के बीच खुद को ढालना हो, शारीरिक सीमाओं को चुनौती देना हो, या ऐसे प्राकृतिक परिदृश्यों के सामने समर्पण करना हो, जो इंसान से विनम्रता की मांग करते हैं उनमें कुब्रा सैत सबसे आगे रहती हैं। कुब्रा के लिए यात्रा कोई शौक या विलासिता नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। उनकी यात्राएँ सिर्फ उनकी उपलब्धियों में शामिल होने के लिए नहीं होती, बल्कि भीतर के बदलाव के लिए होती हैं। कुब्रा सैत के इस रोमांचकारी यात्रा की शुरूआत होती है अरुणाचल प्रदेश के सुदूर सीमांत कस्बे तूतिंग से। भारत-चीन सीमा के बेहद करीब स्थित इस इलाके में, जब भारतीय सेना के जवानों ने सियांग नदी के किनारे कुब्रा सैत और उनकी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तभी स्पष्ट हो गया था कि यह कोई साधारण रोमांच नहीं है। सामने थीं 180 किलोमीटर लंबी बेकाबू जलधारा, सात दिनों की लगातार राफ्टिंग और एक ऐसी यात्रा, जो पिछले सात सालों से धैर्यपूर्वक अपने समय की प्रतीक्षा कर रही थी। सियांग कोई ऐसी नदी नहीं है, जिसे आसानी से जीता जा सके। यह उग्र, चौड़ी और हर पल बदलते मिज़ाज वाली है। कुब्रा के लिए राफ्ट में कदम रखना, निश्चितता से बाहर निकलने जैसा था। सियांग ज़िले की गहराइयों में, मोबाइल नेटवर्क और जानी-पहचानी सुविधाओं से दूर, समय की गति धीमी पड़ गई और जीवन का अर्थ बेहद सरल हो गया, जिसमें चप्पू चलाने, साँस लेने, खाने, सोने, और फिर वही क्रम दोहराने के अलावा और कुछ था ही नहीं। हर दिन की अपनी एक लय थी। सुबह नदी से उठती धुंध किसी जीवित प्राणी की तरह फैलती, दोनों ओर पहाड़ शांत और सजग प्रहरी बनकर खड़े रहते।
रैपिड्स कभी खेल-खेल में बहा ले जाते, तो कभी पूरी एकाग्रता की मांग करते। घंटों तक चप्पू चलाना कभी सहनशक्ति की परीक्षा लेते, तो कभी नदी का बर्फीला पानी ज़रा-सी चूक की सज़ा देते। शामें एक अलग ही जादू लेकर आतीं। नदी किनारे ऐसे अछूते तटों पर कैंप लगते, मानो वे किसी और सदी से उधार लिए गए हों। आसमान तारों से पूरी तरह भर जाता और रात उजियारी हो जाती। साझा भोजन और जलती अलाव की लपटों के बीच, कुब्रा ने खुद को पुराने शोर से मुक्त होते पाया, जिनमें मुख्य रूप से अपेक्षाएँ, चिंताएँ और रोज़मर्रा की लगातार बनी रहने वाली हड़बड़ी थी।
कुब्रा कहती हैं, “यह सिर्फ़ सात दिनों का राफ्टिंग अभियान नहीं था, बल्कि यह 12 दिनों का एक ऐसा आत्मसात करने वाला अनुभव था, जो इंसानी समय-सारिणी के आगे झुकने से इनकार करता है। ज़मीन ने सम्मान और नदी ने विनम्रता के बदले हमें दुर्लभ दृष्टिकोण दिया।” जब अभियान समाप्त हुआ और रैपिड्स पीछे छूट गए, तब भी सियांग का प्रभाव ढीला नहीं पड़ा। राफ्ट समेटे जाने के काफी बाद तक यह यात्रा कुब्रा के शरीर, विचारों और उस तरीके में जीवित रही, जिससे वह अब आराम और साहस को मापती हैं। नदी ने उनकी सीमाओं को परखा, लेकिन उससे भी ज़्यादा, उसने उनके भीतर के परिदृश्य को चुपचाप पुनर्गठित किया।
सियांग अभियान ताक़त साबित करने के बारे में नहीं था, बल्कि उसे समझने के बारे में था। गति और दिखावे से भरी दुनिया में, इस नदी ने कुब्रा सैत को धैर्य, उपस्थिति और दृष्टिकोण का महत्व सिखाया। यह रोमांच भले ही कुछ दिनों का रहा हो, लेकिन उसका प्रभाव स्थायी है और हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि सबसे अर्थपूर्ण यात्राएँ वही होती हैं, जो आपको भीतर से बदल देती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kubra Sait and the Siang River expedition, which in turn provided a new perspective
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, kubbra sait travel philosophy, actor adventurer identity, 12-day brahmaputra, rafting expedition, mt kilimanjaro summit, nature reset grounding, solo travel spiritual transformation, mahakumbh 2025 journey, \"go with the flow\" life philosophy, fear management personal growth, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved